उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नऊवा बाग के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर अरबपुर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय वासुदेव का 30 वर्षीय पुत्र देवी प्रसाद बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जब वह कोतवाली क्षेत्र के नऊवा बाग के समीप पहुंचा। तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे बाइक चालक देवी प्रसाद घायल हो गया। हादशे की सूचना घायल के परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share