उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर गोधरौली गांव के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के सरायं मजरे निगोहा गांव निवासी रामलाल का 65 वर्षीय पुत्र सूर्यकांत बाइक पर सवार होकर कानपुर जनपद के महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल अपनी बहन के घर जा रहा था।

जब वह फतेहपुर जनपद के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव के समीप नेशनल हाईवे 2 पर पहुंचा तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर से बाइक सवार सूर्यकांत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स के ईएमटी त्रिपुरारी और पायलेट ब्रजेश कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए सरकारी एम्बुलेन्स से रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

