उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के औगासी घाट के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर चालक घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी राम खेलावन का 33 वर्षीय पुत्र बड़का जो ट्रैक्टर चालक है वह ट्रैक्टर चलाकर जा रहा था।

और जब वह थाना क्षेत्र के औगासी घाट के समीप पहुंचा तभी ट्रैक्टर अतियांत्रित होकर पलट गया। जिसमें ट्रैक्टर चालक बड़का गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही एम्बुलेन्स के ईएमटी रोहित सचान और पायलेट दुर्गेश मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share