G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थानां क्षेत्र के ओती गाँव मे युवक घर की छत से लकड़ी की सीढ़ी से उतर रहा था। तभी वह गिरकर घायल हो गया परिजनों को जानकारी हुई तो घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के ओती गाँव निवासी गनेश का 22 वर्षीय पुत्र निखिल घर की छत पर किसी काम से गया था। जब वह लकड़ी की सीढ़ी से नीचे उतरने लगा तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर घायल का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share