उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर पिलही में मामूली विवाद को लेकर महिला को पड़ोसी महिला ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के रामपुर पिलही गांव निवासी जागेश्वर की 33 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी को पड़ोसी बिहारी की पुत्री जानकी देवी ने लाठी-डंडो से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज करा रहे भाई नरेश ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मामूली विवाद हुआ था। जिसकी खुन्नस को लेकर दो दिन पूर्व ऊषा ने बहाने से उसकी बहन को बुलाया। जब वह घर पहुंची तो पहले से घात लगाए बैठी जानकी देवी ने उस पर हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गई पुलिस से शिकायत करने के बाद अपना इलाज करवा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share