उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थानां क्षेत्र के रहमतपुर गाँव मे मामूली विवाद के बाद गाँव निवासी तीन लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर अधेड़ को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस से किया तो पुलिस ने घायल को इलाज व मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया। जहाँ डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे है। वही अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थानां क्षेत्र के रहमतपुर गाँव निवासी जबबीर अहमद के 55 वर्षीय पुत्र तौहीद अहमद ने बताया गाँव निवासी मुफीद अहमद के पुत्र मंशूर अहमद व स्व. मलाहत के पुत्र ताहा और जुबैद अहमद के पुत्र शाद उल्ला से एक दिन पूर्व मामूली विवाद हो गया था।

जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से किया तो पुलिस ने दोनो पक्षो को आज सुलह समझौते के लिए थाने बुलाया था। थाने जाने से पहले घर मे हम पली हुई बकरीयो को चरा दे रहे थे। तभी गाँव निवासी मंशूर, ताहा और शाद अहमद लाठी-डंडे लेकर आ गए। और हमको हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। हादशे कि शिकायत पुलिस से किया तो पुलिस इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। जहाँ डॉक्टर इलाज व मेडिकल की कार्यवाई कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share