उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पखरौली गांव में स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पखरौली गांव निवासी राजेंद्र सिंह का 40 वर्षीय पुत्र अर्जुन सिंह स्कूटी पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था।

जैसे ही वह घर से कुछ दूर आगे बढ़ा तभी उसकी स्कूटी अनीस्तित होकर गिर गई। जिससे अर्जुन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share