उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के आलमपुर गेरिया गाँव में बीती शाम संदिग्ध अवस्था में युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के आलमपुर गेरिया गाँव निवासी गरीबदास के 21 वर्षीय पुत्र नरसिंह ने बीती शाम घर के अंदर उस समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब मां खेतों में काम करने चली गई थी। लौटकर जब मां घर आई तो पुत्र को फांसी पर लटका देख उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बहनोई सुरेश ने घटना के बाबत जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share