उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार बृद्ध महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरांय सदा मोहल्ला निवासी संतोष की 60 वर्षीय पत्नी रीना देवी थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव किसी काम से गई थी। जब वहां से ई-रिक्से पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी।

तभी कनकपुर गांव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार रीना देवी घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हदगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share