फतेहपुर। थरियांव थानां क्षेत्र हसवा पुलिस चौकी के समीप बाइक पर सवार दो लोग ट्रैक्टर को ओवर टेक करते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे दोनो बाइक पर सवार घायल हो गए घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है।

जानकारी के अनुसार बाँदा जनपद के लसडा थानां क्षेत्र के पैलानी गाँव निवासी राम स्वरूप का 55 वर्षीय पुत्र रमेश और हुसैनगंज थानां क्षेत्र के अधारपुर गाँव निवासी बिन्दा प्रसाद शाहू का 40 वर्षीय पुत्र सत्रुघन शाहू दोनो बाइक पर सवार होकर हुसैनगंज से बाँदा जनपद जा रहे थे। जब इनकी बाइक थरियांव थानां क्षेत्र के हसवा पुलिस चौकी के समीप पहुँची तभी ट्रैक्टर को ओवर टेक करते समय अनियंत्रित होकर गिर गई।

जिससे दोनो बाइक पर सवार घायल हो गए घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share