उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइन मोहल्ला में आज सुबह घर पर चाय बनाते समय खौलती चाय का भगौना बृद्धा के ऊपर पलट गया। जिससे बृद्धा झुलस गई तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मुराइन मोहल्ला निवासी मो० शरीफ की 60 वर्षीय पत्नी सरगुन निशा घर पर सुबह सभी के लिए भगौने में चाय बना रही थी।

तभी खौलती चाय से भरा भगौना बृद्धा के ऊपर पलट गया जिससे सरगुन निशा झुलस गई। हादशे कि जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर बृद्धा को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share