उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के लहंगी गांव में युवक ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लहंगी गांव निवासी स्वर्गीय बाल गोविंद का 35 वर्षीय पुत्र हरगोविंद ने घर के अंदर ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मृतक की बहन रंजना ने बताया पति पत्नी के बीच मुकदमे बाजी चल रही थी। जिससे तंग आकर उसने घटना को अंजाम दिया है। शादी के 7 साल तक पत्नी साथ रही जिससे दो लड़कों ने जन्म लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share