फतेहपुर जिले में शुक्रवार की दोपहर युवक अपने बाइक पर सवार होकर शहर अपने हेड ऑफिस पैथौलाजी दुकान जा रहा था। जैसे ही बिलंदा नेशनल हाईवे 2 पर पहुंचा। तभी अज्ञात वाहन पपैथौलाजी संचालक युवक को जोरदार टक्कर मार दिया। मौके पर पहुँचीं पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेज दिया। जहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिवार में सूचना दिया। जहाँ मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। थारियावं थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे के टेपों स्टैंड चौराहे पर 26 वर्षीय अतुल यादव निवासी बदले का पुरवा थाना हुसैनगंज रहना वाला बताया गया है। हसवा गांव में पैथोलॉजी की दुकान पाटर्नर शिप में खोल कर रखा था। शुक्रवार की दोपहर को अपने दोस्त की पैथौलाजी की दुकान फतेहपुर हिसाब देने के लिए बाइक पर बैठकर जा रहा था। अचानक बिलंदा नेशनल हाईवे बाईपास 2 पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे युवक सड़क पर गिर कर तड़प रहा था। आसपास के लोगों ने हसवा पुलिस को फोन पर जानकारी दिया। मौके पर पहुंचे हसवा चौकी इंचार्ज दिनेश शुक्ला ने घायल युवक को एबुलेश से सदर अस्पताल भेज दिया जहाँ डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक बचपन से बिलंदा गांव निवासी बिनोद यादव के घर पर रहता था। जोकि उन्ही का भांजा बताया गया है। हसवा चौकी इंचार्ज दिनेश शुक्ला ने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया। जहाँ डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

