उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के अहमदपुर कुसुंभा गाँव में संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत हो गई। मृतिका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी धीरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह की 27 वर्षीय पत्नी अंजली सिंह की संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के मामा अशोक सिंह ने बताया कि उसकी भांजी की शादी 25 मई 2022 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन जमीन को लेकर आए दिन उसकी भांजी को मारते-पीटते थे। मांग पूरी न होने पर बीती शाम ससुरालीजनों ने अंजली को मारने-पीटने के बाद उसकी हत्या कर दिया और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। मृतका अंजली छह माह की गर्भवती थी। मामा अशोक सिंह ने पति, सास फूलमती व दो ननंदों के खिलाफ तहरीर दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

