उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को मय माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित/वारन्टी की गिरफ्तारी किये जाने हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में आज तीन आरोपी 20 वर्षीय शिवानी उर्फ आलिया पुत्री रामगोपाल निवासी नई वस्ती आधारपुर सदर कोतवाली, 21 वर्षीय नीलम पुत्री शिवकरन गुप्ता निवासी बरौली थाना बबेरु जनपद बांदा, 20 वर्षीय राधा उर्फ सरोज पुत्री कल्लू निवासी कोराई थानां मलवां को पीली धातु व सफेद धातु के जेवरात कीमत लगभग 2,75,000/- रूपये व नगद 5,000/- रुपये व तीन अदद एन्ड्राइड फोन बरामद के साथ पी. डब्लू.डी तिराहा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाई कर न्यायालय के लिए रवाना किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share