उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र बुधईयापुर गांव के समीप आम के पेड़ से गिरकर किशोर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बुधईयापुर गांव निवासी जय सिंह का 15 वर्षीय पुत्र मोहित रविवार की सुबह बकरी चराने जंगल गया था। जहां वह आम के पेड़ में चढ़कर आम तोड़ रहा था। तभी उसका पैर फिसलने से वह नीचे आ गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर किशोर को भर्ती कर इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share