उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के बाईपास पर अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के जूही मोहल्ला निवासी आफताब अहमद का 32 वर्षीय पुत्र आशिफ बाइक पर सवार होकर किसी काम से वाराणसी गया था।

वहाँ से लौटते समय जब वह फ़तेहपुर जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के बाईपास पर पहुंचा तभी अज्ञात चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे आशिफ रोड पर गिरकर घायल हो गया घटना की सूचना राहगीरो ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share