उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हदगांम थाना क्षेत्र के शाह आरा मशीन के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से रिक्से पर सवार युवक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थानां क्षेत्र के हसनपुर कसार गांव निवासी राम प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र राज किशोर ई-रिक्से पर सवार होकर थाना क्षेत्र के मोहलिया गांव अपनी बहन के घर जा रहा था।

जब उसका रिक्शा थानां क्षेत्र के शाह आरा मशीन के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्से पर सवार राज किशोर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हदगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share