G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम बहरामपुर कोरी पुरवा में गुरूवार की सुबह शौचक्रिया को जा रहे 55 वर्षीय अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव निवासी छेद्दू का पुत्र महेश कोरी का पुरवा निवासी शिवदास के नाती के मुंडन था। जिसमें निमंत्रण पर वह पहुंचा। आज सुबह पांच बजे वह शौचक्रिया के लिए जा रहा था। तभी रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share