उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पिरवाजपुर गांव के समीप बाइक पर पीछे बैठी महिला चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार पिरवाजपुर गांव निवासी बहादुर की 50 वर्षीय पत्नी फूलमती अपने पुत्र संदीप के साथ बाइक से कथा सुनने के लिए उन्नाव जनपद अंतर्गत चंद्रिका देवी मंदिर जा रहा थी। जैसे ही बाइक गांव से निकली तभी चलती बाइक से गिरकर फूलमती घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share