उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर गांव के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रमवां गांव निवासी राजेश शंकर का 24 वर्षीय पुत्र विनय कुमार बाइक से शहर आ रहा था। तभी अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला में अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share