उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना थाना क्षेत्र क़े एक गांव में पति पत्नी क़े आपसी विवाद के चलते पति ने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया।जिसकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच में जुट गयी। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना अंतर्गत अफोई चौकी के कोरका गाँव निवासी अनिल कुमार पुत्र बलराम उम्र लगभग 28 वर्ष ने घर के अन्दर पंखे क़े हुक से साड़ी बांधकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया।वही ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को सुबह समय लगभग 9 बजे फांसी लगा लिया था। और उन्होंने बताया कि मृतक नशे का आदी था दिनभर नशे की हालत में रहता था। जिसका मृतक की पत्नी विरोध किया तो पत्नी क़े साथ गली गलौज व मार-पीट हो गयी थी। जो बृहस्पतिवार की रात लगभग 11बजे तक पति पत्नी का विवाद चला जिसमें मारपीट क़े दौरान पत्नी की चूड़ितान टूट गई। उसी विवाद को लेकर शुक्रवार को भी विवाद शुरू हो गया। काफ़ी देर विवाद क़े बाद पत्नी सौचक्रिया क़े लिए बाहर चली गई थी। तभी मृतक ने पंखे की हुक में साड़ी बांधकर आत्महत्या कर लिया । जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो मातम छा गया। और परिवार व रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाहियां शुरू कर दिया। वही थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी पुलिस ने बताया कि मौके पर जाकर जायजा लिया गया है। जिसकी कानूनी कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

