उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र की कस्बे में राहगीर को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के नंदूपुर का निवासी रम्मा का 55 वर्षीय पुत्र रामस्वरूप थ्री व्हीलर पर सवार होकर फतेहपुर जनपद के किशनपुर कस्बे सब्जी खरीदने आया था।

जैसे ही वह थ्री व्हीलर से उतरकर आगे बढ़ा तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे रामस्वरूप घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share