उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर।लनजिले के कल्यानपुर थानां क्षेत्र के रेवाड़ी गांव के सभी नेशनल हाईवे 2 पर कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के मोहन खेर गांव निवासी राम अवतार का 25 वर्षीय पुत्र ननका बाइक पर सवार होकर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के देवमई गांव मजदूरी करने गया था।

दोपहर को जब वह खाना खाने के लिए घर लौट रहा था। तभी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव के समीप नेशनल हाईवे 2 पर कुत्ते को बचाने के प्रयास में रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाय गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचाते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share