उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरा गढ़ीवा गांव के समीप चलती बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गाँव निवासी अमर की 30 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी अपने भांजे राहुल के साथ बाइक पर सवार होकर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सात मील दवा लेने जा रही थी।

जब वह थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा गांव के समीप पहुंची तभी चलती बाइक से गिरकर सुनीता देवी घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share