G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देवरी मोड़ के समीप बीती शाम तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जमरांवा गांव निवासी दिनेश कुमार का 20 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आ रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के देवरी मोड़ के समीप पहुंची तभी उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी घायल के परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए किसी प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। वहाँ से आज जिला अस्पताल लेकर आये तो ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share