उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गाँव में गृह कलह से तंग आकर वृद्ध महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार फुलवामऊ गांव निवासी स्व. शिव गोपाल की 60 वर्षीय पत्नी रज्जन देवी पिछले काफी समय से घरेलू कलह से मानसिक तनाव में थी। शनिवार की शाम उसने घर के अंदर उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जब घर के सभी लोग खेतों में काम करने चले गए थे। परिजन जब घर वापस आए तो रज्जन देवी का शव फांसी के फन्दे से लटका देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share