G-FG6935EM07


उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के जयराम नगर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रारा चांदपुर गांव निवासी महेंद्र पाल का 24 वर्षीय पुत्र अनुराग बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आया था।

जब वह वापस घर लौट रहा था तभी जयराम नगर पेट्रोल पंप के समीप उसकी बाइक को अज्ञात चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई। तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share