उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर पंचभिटा गांव निवासी राम सजीवन साहू का 45 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार साहू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से जा रहा था।

जब वह नेशनल हाईवे 2 पर पहुंचा तभी ट्रैक्टर की टक्कर से वह डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share