उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव के समीप ट्रैक्टर पर कच्ची ईंट लाकर जा रहा मजदूर चलते ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव निवासी राजकुमार का 18 वर्षीय पुत्र किशन जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार में सहयोग करता है।

आज वह ट्रैक्टर पर कच्ची ईट लाद कर जा रहा था तभी चलते ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share