उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के ढ़ावल मौरंग खदान के अंदर ट्रक बैक करते समय ट्रक के पीछे खड़ा दूसरी ट्रक का खलासी घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव निवासी जयकरन का 28 वर्षीय पुत्र शुभम जो ट्रक में खलासी है।

आज सुबह ट्रक पर सवार होकर ललौली थानां क्षेत्र के ढ़ावल मोरंग खदान ट्रक में मोरंग लोड करने गया था। तभी दूसरी ट्रक चालक अपना ट्रक बैक कर रहा था और वह पीछे खड़ा था। ट्रक की टक्कर लगने से वह घायल हो गया। घटना की जानकारी खदान संचालक को हुई तो तुरंत अपने चार पहिया वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share