उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के रमवां गांव के समीप बाइक सवार अनितंत्रित होकर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के मिचकी फरीदपुर गांव निवासी राधे लाल का 40 वर्षीय पुत्र फूलचंद बाइक पर सवार होकर शहर कचहरी तारीख पर आया था।

जब वापस अपने घर लौट रहा था तभी राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवां गांव के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share