उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के डेंडासाही गांव में ससुराल आए युवक का जंगल में गले से लटकता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी। देखने वालो का लगा तांता। बताया जाता है कि खागा तहसील क्षेत्र के धाता थाना अंतर्गत डेंडासाही गांव के समीप जंगल में रमसाहीपुर जनपद कौशांबी गांव निवासी महेश पासवान का पीले रंग के कपड़े से गले में फांसी लगाकर लटकता हुआ शव देखकर आश्चर्य चकित हो गये। वही ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मृतक की डेडासाही गांव में पासियो के यहां ससुराल है।मौत का कारण अभी पता नहीं चल पा रहा है। लोगों ने गांव के बाहर जंगल में देखा कि कोई व्यक्ति आम के पेड़ में लटका हुआ है। तभी लोगों ने पास में जाकर देखा और शिनाख्त किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share