उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के सुधुवापुर गांव के समीप आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के कुन्दौरा गांव निवासी स्वर्गीय राम बहोरी का 49 वर्षीय पुत्र राम खेलावन खखरेरू थाना क्षेत्र के सुधुवापुर गांव के समीप आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। तभी नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने जांच की उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के साले ध्रु प्रसाद ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share