उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के नवाबगंज के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिश्ते पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थानां क्षेत्र के नयानी गांव निवासी रामकुमार का 40 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश अपनी 30 वर्षीय पत्नी सुमन देवी को साथ लेकर हथगांम थाना क्षेत्र के सतेनी इलाज कराने गया था। वहां से वापस लौटते समय जब उसका रिक्शा थाना क्षेत्र के नवाबगंज के समीप पहुंचा। तभी अनियंत्रित होगा पलट गया जिससे रिक्से पर सवार दंपति घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share