उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले किशनपुर थाना क्षेत्र की जमकोली गांव के समीप पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय युवक नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र जमकोली गाँव निवासी रामहित का 32 वर्षीय पुत्र नितिन पाल गाँव के समीप आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। तभी उसका पैर फिसला और वह पेड़ से नीचे गिरकर घायल हो गया।

तुरंत परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share