उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के विजईपुर के समीप बाइको की भिड़ंत में एक बाइक सवार दम्पति घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के बुधवन गाँव निवासी शिवदास का 45 वर्षीय पुत्र दुखी लाल अपनी 40 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी को बाइक पर सवार कर किशनपुर रिश्तेदारी में गया था। वहां से वापसी लौटते समय विजईपुर के समीप बाइको की भिड़ंत में पति-पत्नी दोनो घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स की दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share