G-FG6935EM07


उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बलबीरपुर गांव में स्टैंड फैन में आ रहे करंट की चपेट में आकर यूवती झुलस गई। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बलबीरपुर गांव निवासी अयोध्या प्रसाद की 18 वर्षीय पुत्री सपना देवी घर में लगे स्टैंड फैन को हटा रही थी।

तभी उसमें आ रहे करंट की चपेट में आकर वह झुलस गई। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share