G-FG6935EM07


उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप बाइको की भिड़ंत में एक बाइक सवार मां बेटा घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खेशहन गांव निवासी राजन का 18 वर्षीय पुत्र राज बाइक पर अपनी मां को सवार कर किसी काम से गाजीपुर कस्बे आ रहा था।

तभी कस्बे के समीप सामने आई दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिससे राजन व उसकी मां दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share