G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश बांदा जनपद के अगासी गांव के समीप किशोर आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। तभी उसका पैर पेड़ से फिसला और वह नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और उसका इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के औगासी गांव निवासी वेद चंद्रगुप्त का 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस गांव के समीप लगे आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था।

तभी उसका पेड़ से पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए फ़तेहपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share