उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा कस्बे में अधेड़ ने मानसिक तनाव के चलते ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी पड़ोसियों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिलंदा कस्बा निवासी स्वर्गीय रामधनी के 50 वर्षीय पुत्र जवाहर ने मानसिक तनाव के चलते आज उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।

जिसकी जानकारी पड़ोसियों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने जवाहर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए साथ आए पड़ोसियों से कानपुर ले जाने की सलाह दिया। साथ आये पड़ोसियों ने बताया जवाहर घर पर अकेला रहता है इसकी पत्नी लड़के को लेकर अपने मायके चली गई है। जिससे यह तनाव में रहता है इसी लिए आज ज़हरीला पदार्थ खा लिए हम लोगो को जानकारी हुई तो इलाज के लिए लेकर आये है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share