G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मालवा थाना क्षेत्र के काँधी गांव में बीती रात किशोरी अपने घर की खुली छत पर सो रही थी। तभी वह नींद उठी और छत से नीचे गिरकर घायल हो गई घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के काँधी गांव निवासी राम आशरे की 16 वर्षीय पुत्री खुशी बीती रात अपने घर की खुली छत पर सो रही थी।

तभी वह नींद उठी और नींद के झोंके में छत के नीचे गिरकर घायल हो गई। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share