उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के चक दावतपुर गांव के समीप आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय किशोर गिरकर घायल हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चक दावतपुर गांव निवासी मोहम्मद इसराइल सिद्दीकी का 17 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अमजद सिद्दीकी गांव की समीप स्थित आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था।

तभी उसका पैर फिसला और वह पेड़ से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share