उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास के समीप स्थित नई बस्ती में घर मे काम कर रही महिला को ज़हरीले सांप ने काट लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास के समीप स्थित नई बस्ती निवासी पंकज साहू की 40 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी घर में घरेलू काम कर रही थी।

तभी उसको ज़हरीले सांप ने काट लिया जिसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को दिया तो तुरंत परिजन उसको अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share