G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के करसवाँ गाँव के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से दो युवक घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थानां क्षेत्र के चक मीरपुर गाँव निवासी राम नरायन का 35 वर्षीय पुत्र अतर सिंह व थानां क्षेत्र के जुकरा गाँव निवासी राम किशोर का 25 वर्षीय पुत्र अरविंद दोनो बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। जब उनकी बाइक थानां क्षेत्र के करसवाँ गाँव के समीप पहुँची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जिससे बाइक चालक अतर सिंह व अरविंद घायल हो गए घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर घायलो का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share