उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के पठान बाबा के समीप सन्दिग्ध अवस्था मे अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों को जानकारी हुई तो मृतक के घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के रामपुर गाँव निवासी देवीलाल द्विवेदी बाजार सब्जी लेने गया था। तभी रास्ते में लौटते समय थाना क्षेत्र के पठान बाबा के समीप सन्दिग्ध अवस्था मे उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर जब परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वही गर्मी से मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share