उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के धमई खेड़ा मजरे रारा गाँव के समीप गुरूवार की शाम गेहूं का बीज लेकर साइकिल से घर वापस आ रहे अधेड़ को अचानक चक्कर आकर गड्ढे में गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा मजरे अमौरा गांव निवासी स्व. दुर्गा प्रसाद का 48 वर्षीय पुत्र परशुराम उर्फ परशराम साइकिल से धान का बीज खरीदने गया था। वापस लौटते समय जब वह धमईखेड़ा मजरे रारा के गाँव के पास पहुंचा तभी चक्कर आ जाने पर पास में खुदे गड्ढे में गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share