उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सलेमपुर मजरे अचिंतपुर पिटाई गाँव में गुरूवार की शाम संदिग्ध अवस्था में अधेड़ ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार सलेमपुर मजरे अचिंतपुर पिटाई गांव निवासी स्व. श्यामलाल का 50 वर्षीय पुत्र शिवनरायन दिल्ली में मजदूरी करता था। बताते हैं कि दो दिन पहले ही वह घर आया था और शाम उसने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पुत्र नरेंद्र कुमार ने बताया कि पिताजी कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। आए दिन फोन पर घर में मां से बताया करते थे। जिसको लेकर उन्होने घटना को अंजाम दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share