G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के लोहारन के पुरवा मजरे गौती गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार बिजली के पोल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दरियापुर मजरे गौती गांव निवासी घुरे लाल का 35 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जब वह थाना क्षेत्र के लोहारन के पुरवा मजरे गौती गांव के समीप पहुंचा।

तभी उसकी वाइफ अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई। तो तुरंत उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 10 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे। तभी प्राइवेट एंबुलेंस चालक उसको किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share