उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के मलाका गांव में युवक को घर के अंदर जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों को सांप काटने की जानकारी हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मलाका गांव निवासी राम प्रताप का 30 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार घर के अंदर रखी फ्रिज में पानी लेने गया था।

तभी फ्रिज के नीचे छिपे ज़हरीले सांप ने उसको काट लिया। सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share